spot_img

New Delhi : श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट : पीजीडीएवी कॉलेज सेमीफाइनल में

New Delhi : Shri Guru Nanak Dev Inter College T20 Cricket Tournament: PGDAV College in semi-finals

नई दिल्ली: (New Delhi) मैन ऑफ द मैच ब्रायन झा की शानदार गेंदबाजी से पीजीडीएवी कॉलेज ने आरएलए कॉलेज को 9 विकेट से पराजित कर चौथे श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पीजीडीएवी कॉलेज ने अपने तीनों लीग मैच जीते।इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएलए की टीम 15.3 ओवरों में 77 रन पर सिमट गई। पीजीडीएवी की तरफ से ब्रायन झा ने 26 रन देकर तीन विकेट और अनिकेत पोरवाल ने 7 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में पीजीडीएवी कॉलेज ने 6.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। नैतिक विज 29 और तनिष्क ने नाबाद 28 रन बनाए।एक अन्य लीग मैच में मैन ऑफ द मैच दीपांशु (15 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से पीजीडीएवी कॉलेज ने श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 6 विकेट से हराया।

श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज की टीम 19.4 ओवरों में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मिलिंद गोदारा ने 31और शिवांश कपूर ने 26 रन बनाए। पीजीडीएवी कॉलेज ने 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। आर्यन शर्मा ने नाबाद 54 रन बनाए।वहीं, तीसरे लीग मैच में पीजीडीएवी कॉलेज ने जाकिर हुसैन कॉलेज को 9 विकेट से हराया।जाकिर हुसैन कॉलेज की टीम 17 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अनिकेत पोरवाल ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में पीजीडीएवी कॉलेज की टीम ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिया। नैतिक विज ने नाबाद 57 रन बनाए।

Explore our articles