spot_img

New Delhi : शिवराज ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वे और राहत के दिए निर्देश

New Delhi: Shivraj Directs Survey and Relief Measures for Hailstorm Damage

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार को कई राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए तुरंत सर्वे और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वह नई दिल्ली स्थित कृषि भवन (Krishi Bhawan in New Delhi) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर की कृषि स्थिति की व्यापक समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में चौहान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सके।कृषि मंत्री (Agriculture Minister)ने यह भी कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसकी मदद से स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के अनुसार खरीफ फसलों के लिए एक बेहतर और प्रभावी रणनीति बनाई जा सकेगी।

Explore our articles