नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय विमानन क्षेत्र में एंट्री करने जा रही एयरलाइन कंपनी शंख एयर की 2026 (Shankh Air, an airline entering the Indian aviation sector) की पहली तिमाही में उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना है। कंपनी ने नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद कहा कि शंख एयर की 2026 की पहली तिमाही में उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना है।
शंख एविएशन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उसके विमान वर्तमान में तकनीकी समीक्षा से गुजर रहे हैं और भारत में डिलिवरी के लिए तैयार किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्थित शंख एविएशन कंपनी शंख एयर का संचालन करेगा।
शंख एविएशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) श्रवण कुमार विश्वकर्मा (Shankh Aviation Chairman and Managing Director (MD) Shravan Kumar Vishwakarma) ने एक दिन पहले सोमवार को नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू से मुलाकात की और एयरलाइन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विश्वकर्मा के अनुसार, एयरलाइन की योजना 2026 की पहली तिमाही के आसपास अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करने की है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो से तीन वर्षों में अपने बेड़े को 20-25 विमानों तक बढ़ाने का है।
उल्लेखनीय है कि भारत की सबसे नई और सबसे मॉडर्न एयरलाइन, शंख एयर, मई 2025 में (modern airline, Shankh Air, is poised to revolutionize air travel with its first flight in May 2025) अपनी पहली फ्लाइट शुरू करके हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए तैयार है। इस कंपनी का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है। कंपनी की योजना लखनऊ से दिल्ली, फाइनेंशियल हब मुंबई, कल्चरल शहर चेन्नई और देश के दूसरे बड़े शहरों से जोड़ेने की है।


