spot_img

New Delhi : भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन (leader Vijay Malhotra passed away) हो गया। उन्होंने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। एम्स ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

भाजपा नेता मल्होत्रा ​​पिछले 45 वर्ष में दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। वर्ष 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा ​​दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। अपने पूरे राजनीतिक करियर में मल्होत्रा बेदाग और स्वच्छ छवि वाले नेता रहे। मल्होत्रा ​​ने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वह राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के अलावा ​​दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन (administration of chess and archery clubs in Delhi) में भी शामिल रहे।

मल्होत्रा का जन्म तीन दिसंबर, 1931 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकलकर राजनीति में कदम रखा था। मल्होत्रा ने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP State President Virendra Sachdeva) ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह आकसमिक निधन हो गया । उन्होंने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन सादगी एवं जनसेवा को समर्पण की मिसाल रहा। उनके जीवन से हम सभी प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली (Vijay Kumar Malhotra) के प्रथम विकास पुरुष थे। पटेल नगर को मोती नगर से जोड़ने वाला दिल्ली का सबसे पहला फ्लाईओवर का निर्माण उन्होंने 1970-75 के अपने मुख्य कार्यकारी पार्षद के सेवाकाल में करवाया था।

New Delhi : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को लोकसभा की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (दूसरा बैच) को अपनी मंजूरी दे (Lok...

Explore our articles