spot_img

New Delhi : जेईईएल भेदिया कारोबार मामले में सेबी ने तीन लोगों पर लगाया प्रतिबंध

नयी दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयर में भेदिया कारोबार से संबंधित एक मामले में तीन लोगों को शेयर बाजार से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रतिबंधित किए गए बिजल शाह, गोपाल रितोलिया और जतिन चावला पर 90 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्हें 45 दिनों के अंदर जुर्माना भरने के लिए कहा गया है।

सेबी ने शुक्रवार को जारी अपने आदेश में रितोलिया और चावला को गैरकानूनी ढंग से अर्जित क्रमश: 7.52 करोड़ रुपये और 2.09 करोड़ रुपये की राशि ब्याज समेत लौटाने का निर्देश भी दिया है। यह मामला जेडईईएल के शेयरों में भेदिया कारोबार से संबंधित है।

सेबी ने एक बयान में कहा कि जेडईईएल में वित्तीय योजना और विश्लेषण, रणनीति एवं निवेशक संबंध के तत्कालीन प्रमुख बिजल शाह की अप्रकाशित संवेदनशील सूचना तक पहुंच थी। उसने यह जानकारी रितोलिया और चावला को दे दी जिसका इस्तेमाल कर दोनों ने क्रमश: 7.52 करोड़ और 2.09 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

सेबी के अनुसार, शाह को भेदिया कारोबार का जिम्मेदार नहीं माना गया लेकिन उसने अप्रकाशित संवेदनशील सूचना रितोलिया और चावला तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण संबंधित नियमों का उल्लंघन हुआ।

New Delhi : थाईलैंड से 4 भारतीय श्रमिकों को सुरक्षित घर वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने...

Explore our articles