spot_img

NEW DELHI : ओएनजीसी विदेश को सखालिन-एक गैस, तेल क्षेत्र में 20 प्रतिशत हिस्सदारी

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में स्थित सखालिन-1 तेल एवं गैस क्षेत्रों में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी फिर से हासिल कर ली है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल की एक क्षेत्रीय अनुषंगी एक्सॉन नेफटेगाज़ को पिछले साल अक्टूबर में भंग कर दिया था। यह कंपनी सखालिन -1 की परिचालक थी। उन्होंने इस परियोजना और इसकी सभी परिसंपत्तियों एवं उपकरणों को एक नए परिचालक को हस्तांतरित कर दिया था। परियोजना की पूर्व शेयरधारक अन्य विदेशी कंपनियों-जापान के सोडेको गठजोड़ और ओएनजीसी विदेश से कहा गया कि परियोजना में अपनी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वे रूस सरकार को आवेदन दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles