spot_img

New Delhi : लगातार दूसरे दिन डॉलर की तुलना में कमजोर हुआ रुपया, 18 पैसे गिरकर बंद हुई भारतीय मुद्रा

नई दिल्ली : (New Delhi) कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने का असर आज भारत के मुद्रा बाजार (India’s currency market) में साफ नजर आया। इन दोनों वजहों से आज मुद्रा बाजार में नकारात्मक माहौल बन गया। इसके साथ ही मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ने के कारण भी रुपया आज लगातार दूसरे दिन डॉलर की तुलना में कमजोर होकर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा आज (Indian currency today) डॉलर की तुलना में 18 पैसे फिसल कर 87.26 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय मुद्रा 87.08 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट (interbank foreign exchange market) में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 87.03 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद रुपया 16 पैसे की उछाल के साथ 86.92 के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद डॉलर की मांग में तेजी आ जाने की वजह से बाजार में नकारात्मक माहौल बन गया। डॉलर की मांग बढ़ते ही रुपया ऊपरी स्तर से 35 पैसा लुढ़क कर 19 पैसे की कमजोरी के साथ 87.27 के स्तर तक पहुंच गया। अंत में दिन भर के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 18 पैसे की गिरावट के साथ 87.26 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

मुद्रा बाजार के आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर की तुलना में तो कमजोर प्रदर्शन किया ही, ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी भारतीय मुद्रा ने कमजोरी दिखाई। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (British Pound) (GBP) की तुलना में रुपया 4 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 117.60 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 31 पैसे की कमजोरी के साथ 101.70 (अनंतिम) के स्तर तक पहुंच गया।

Explore our articles