spot_img

New Delhi : पश्चिम एशिया संकट की रुपये पर गिरी गाज, सबसे निचले स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा

New Delhi: Rupee hit by West Asia crisis, Indian currency reaches lowest level

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से भारतीय मुद्रा रुपये पर दबाव काफी बढ़ गया है। आज भारतीय मुद्रा (Indian currency) ने डॉलर की तुलना में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी ही देर में अभी तक के सबसे निचले स्तर 92.35 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले 91.74 के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ की थी। इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट (interbank foreign exchange market) में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 46 पैसे की कमजोरी के साथ 92.20 रुपए प्रति डॉलर के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद कच्चे तेल की कीमत में 25 प्रतिशत तक की उछाल ने मार्केट सेंटीमेंट्स पर काफी नकारात्मक असर डाला, जिसकी वजह से भारतीय मुद्रा 61 पैसे गिर कर अभी तक के सबसे निचले स्तर 92.35 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक आ गई। हालांकि, इसके बाद रुपये की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। दोपहर एक बजे तक का कारोबार होने के बाद भारतीय मुद्रा 52 पैसे की कमजोरी के साथ 92.26 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

मुद्रा बाजार के अभी तक के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) और यूरो (major international currencies, including the British pound (GBP) and the euro) के मुकाबले भी के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 81.95 पैसे की कमजोरी के साथ 123.06 के स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया 41.40 पैसे फिसल कर 106.61 के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

Mumbai : विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय टीम को दी बधाई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...

Explore our articles