spot_img

New Delhi : डॉलर की तुलना में 4 पैसे की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ रुपया

नई दिल्ली : (New Delhi) कमजोर ग्लोबल संकेतों, स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर की मांग में तेजी आने का असर आज भारत के मुद्रा बाजार (India’s currency market) में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने नकारात्मक माहौल के कारण रुपया आज डॉलर की तुलना में मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 4 पैसे फिसल कर 88.76 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय मुद्रा 88.72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट (interbank foreign exchange market) में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 88.66 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद डॉलर की मांग में तेजी आने के कारण रुपये पर दबाव बढ़ता गया, जिसकी वजह से रुपया ओपनिंग लेवल से 11 पैसे फिसल कर 5 पैसे की कमजोरी के साथ 88.77 के स्तर तक पहुंच गया।

पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 4 पैसे की गिरावट के साथ 88.76 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया। मुद्रा बाजार के आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया। आज ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 76.63 पैसे की कमजोरी के साथ 119.21 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 41.65 पैसे की गिरावट के साथ 104.01 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ।

Explore our articles