spot_img

New Delhi : डॉलर की तुलना में 7 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ रुपया

नई दिल्ली : (New Delhi) लगातार दो दिनों तक गिरावट का सामना करने के बाद रुपया आज डॉलर की तुलना में मजबूती के साथ बंद होने में (the rupee managed to close higher against the dollar today) सफल रहा। हालांकि आज भी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपये पर दबाव बना रहा लेकिन अंत में डॉलर समेत दूसरी प्रमुख अंतराष्ट्रीय मुद्राओं की आवक बढ़ने के कारण रुपये ने निचले स्तर से रिकवरी करके आज के कारोबार का अंत किया। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 7 पैसे उछल कर 88.69 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय मुद्रा 88.76 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली तेजी के साथ की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट (interbank foreign exchange market) में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 88.74 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद रुपये पर दबाव बनने लगा, जिसके कारण भारतीय मुद्रा फिसल कर 88.78 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गई। इसके बाद दिन के दूसरे सत्र में डॉलर की आवक बढ़ने पर रुपया निचले स्तर से 11 पैसे की रिकवरी करके 9 पैसे की मजबूती के साथ 88.67 के स्तर तक आ गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 7 पैसे की मजबूती के साथ 88.69 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

मुद्रा बाजार के आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूत प्रदर्शन किया। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 31.54 पैसे की बढ़त के साथ 119.53 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 36.79 पैसे की मजबूती के साथ 104.37 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ।

Explore our articles