
नई दिल्ली: (New Delhi) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सिंधु नदी जल समझौते पर पुनर्विचार और बदलाव के भारत के नोटिस के बारे में पाकिस्तान की ओर से तीन अप्रैल को उत्तर मिला है, जिसका अध्ययन किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत ने गत 25 जनवरी को समझौते में बदलाव करने के बारे में पाकिस्तान को नोटिस भेजा था, जिसका पाकिस्तान के सिंधु जल आयोग की ओर से उत्तर मिला है। इसका अध्ययन किया जा रहा है।भारत इस संबंध में पाकिस्तान के असहयोगात्मक रवैये के कारण इस समझौते की समीक्षा चाहता है। दोनों देशों से होकर बहने वाली सिंधु नदी के जल प्रवाह के संबंध में भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 में समझौता हुआ था।


