spot_img

New Delhi : कंपनी के मैनेजर दवे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार

नई दिल्ली : (New Delhi) गुजरात में मोरबी पुल हादसे में ओरेवा कंपनी के मैनेजर दिनेश कुमार दवे (Dinesh Kumar Dave) को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के दिनेश दवे को जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम हाई कोर्ट के आदेश में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। दवे की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए घटना में पीड़ित लोगों के संगठन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

दरअसल, साल 2022 में मोरबी पुल ढहने से 135 लोग मारे गए थे और 56 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय ओरेवा कंपनी के मैनेजर दिनेश कुमार दवे पर मोरबी पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी थी। दवे उन 10 आरोपितों में से एक हैं, जिन्हें अक्टूबर 2023 में गुजरात के मोरबी शहर में ब्रिटिशकालीन झूला पुल ढहने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Explore our articles