spot_img

New Delhi : उत्तर-पश्चिमी भारत में कल से मिलेगी लू से राहत- मौसम विभाग

नई दिल्ली : देश में झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे उत्तर-पश्चिमी भारत के लोगों को बुधवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत सहित दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से में लू नहीं चलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में थोड़ी कमी आएगी। आईएमडी की मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके साथ देश के पूर्व और पूर्व-प्रायद्वीप क्षेत्र के कुछ जिलों में भीषण लू का अनुभव हुआ है। इन क्षेत्रों में अब भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

सोमा सेन ने बताया कि ऐसी संभावना है कि बुधवार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन और लू चलेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओड़िशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश में भी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles