spot_img

New Delhi : आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे करेंगे ब्‍याज दरों की घोषणा

नई दिल्ली : (New Delhi) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) शुक्रवार को सुबह 10 बजे द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्‍याज दरों पर लिए गए निर्णय की घोषणा करेंगे।

आरबीआई के मुताबिक बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 जून को सुबह 10:00 बजे मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देंगे। आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 की मौद्रिक नीति समिति की 4 से 6 जून तक चली तीन दिवसीय दूसरी द्वमासिक और इस वर्ष लगातार तीसरी बार नीतिगत ब्‍याज रेपो रेट में कम से कम 0.25 फीसदी की कटौती की जाएगी।

ट्रंप टैरिफ के कारण विदेश व्यापार में बढ़े तनाव और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस बार रेपो रेट में कटौती को जरूरी माना जा रहा है। मौद्रिक समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को शुरू हुई थी। हर 2 महीने में होने वाली एमपीसी की यह बैठक तीन दिन चलती है। रिजर्व बैंक ने इस वर्ष फरवरी और अप्रैल में लगातार दो बार रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी तक की कटौती की थी, जिससे यह घटकर 6 फीसदी पर आ गई है।


Explore our articles