spot_img

New Delhi : गिरावट वाले माहौल में भी रैपिड फ्लीट ने निवेशकों को कराया मुनाफा

नई दिल्ली : (New Delhi) लॉजिस्टिक्स और रोड ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी रैपिड फ्लीट मैनेजमेंट के शेयर आज गिरावट वाले माहौल में लिस्टिंग होने के बावजूद अपने पहले दिन के कारोबार में आईपीओ निवेशकों को करीब साढ़े चार प्रतिशत का मुनाफा कराने में सफल रहे। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 192 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इनकी लिस्टिंग 1.56 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 195 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 203.75 रुपये के स्तर पर पहुंचा। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के शेयर 4.43 प्रतिशत के मुनाफे के साथ 200.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

रैपिड फ्लीट मैनेजमेंट का 43.87 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 से 25 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 1.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 4.38 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 0.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 22,84,800 नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी नई गाड़ियों की खरीदारी करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 3.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 4.71 करोड़ और 2023-24 में 8.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 116.32 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच कंपनी को 7.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 87.39 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है।

New Delhi : पश्चिम एशिया के तनाव से भारत की विकास दर पर असर पड़ने की आशंका

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बन गई...

Explore our articles