spot_img

New Delhi : राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड का आईपीओ 9 मार्च को खुलेगा

New Delhi: Rajputana Stainless Limited's IPO will open on March 9th.

नई दिल्ली : (New Delhi) स्टेनलेस स्टील क्षेत्र की कंपनी राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) 9 मार्च को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 11 मार्च तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (price band) 116–122 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर 16 मार्च को बीएसई और एनएसई (BSE and NSE) पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित है।

राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड (Rajputana Stainless Limited) के मुताबिक 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू में निवेशक कम से कम 110 इक्विटी शेयर और उसके बाद 110 इक्विटी शेयर के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ एक फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (offer for sale) (OFS) दोनों का मिश्रण है। कंपनी 1.47 करोड़ नए शेयर जारी कर करीब 178.73 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि 0.63 करोड़ शेयरों की बिक्री के जरिए 76.25 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल से आएंगे।

राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड इस आईपीओ से मिली राशि का बड़ा हिस्सा अपने कारोबार को मजबूत करने में लगाएगी। करीब 18.57 करोड़ रुपये स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइप्स (stainless steel seamless pipes) की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में खर्च करेगी, जिससे कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और व्यापक होगा। इसके अलावा 98 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा सुरक्षित कर्ज के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान में किया जाएगा। शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रखी जाएगी।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles