spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी को ‘राजाजी उत्सव’, सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का होगा अनावरण: प्रधानमंत्री

New Delhi: 'Rajaji Utsav' to be celebrated at Rashtrapati Bhavan on February 23rd, C. Rajagopalachari's statue to be unveiled: Prime Minister

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ (‘Rajaji Utsav’) मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के केन्द्रीय प्रांगण में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड (131st episode of his monthly radio program, ‘Mann Ki Baat,’) में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में राष्ट्रपति भवन ने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और ‘राजाजी उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सी. राजगोपालाचारी उन महान व्यक्तित्वों में थे जिन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, बल्कि सेवा की तरह (C. Rajagopalachari was among those great personalities who viewed power not as a position but as a service) देखा। सार्वजनिक जीवन में उनका आचरण, आत्मसंयम और स्वतंत्र चिंतन आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ‘एग्जाम वॉरियर्स’ (“exam warriors”) हैं और उन्हें स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का मूल्य उसकी मार्कशीट से तय नहीं होता। जो पढ़ा है उसे पूरे मन से लिखें और किसी एक कठिन प्रश्न को अपने मन पर हावी न होने दें। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों से संवाद बनाए रखने की सलाह दी और विश्वास जताया कि वे परीक्षा और जीवन दोनों में सफलता प्राप्त करेंगे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को (Tamil Nadu Chief Minister J. Jayalalithaa) भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अम्मा जयललिता जैसी लोकप्रिय नेता जनता के दिलों में हमेशा जीवित रहती हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई सराहनीय प्रयास किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Prayagraj : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने (Jhunsi police station in Prayagraj district, Uttar Pradesh) में रविवार को न्यायालय के...

Explore our articles