spot_img

New Delhi : अरुण जेटली पर राहुल गांधी का झूठ उनकी अपरिपक्वता का प्रतीक: अनुराग सिंह

नई दिल्ली : (New Delhi) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा के सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर (Union Minister and Lok Sabha member Anurag Singh Thakur) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली पर टिप्पणी को उनकी अपरिपक्व राजनीति का प्रतीक बताया है। ठाकुर ने उनसे जेटली परिवार और देश से माफी मांगने की मांग की है।

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस में बस एक यही सच है कि उनकी हर बात झूठ है। दिन, सप्ताह, महीने, साल बीतते गये बस राहुल गांधी में एक ही चीज है जो उनके अंदर बनी हुई है। कोई परिवर्तन नहीं, ना होने की कोई उम्मीद। हर दिन एक नया झूठ, एक नया प्रोपेगंडा। कांग्रेस को गंभीरता से विचार करना होगा कि आख़िर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) झूठ-फ़रेब मक्कारी की राजनीति से आख़िर क्या हासिल करना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरुण जेटली (late Arun Jaitley) भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक समान थे। सभी दलों के नेताओं में उऩके प्रति सम्मान का भाव था। लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उनके अनुभव का लाभ लेते थे। जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया उनके बारे में राहुल गांधी इतना बड़ा झूठ आख़िर कैसे बोल सकते हैं। राहुल कहते हैं कि जब वे कृषि क़ानूनों से लड़ रहे थे तब जेटली ने उनको धमकाया था? राहुल गांधी सफेद झूठ झूठ बोल रहे हैं क्योंकि 24 अगस्त 2019 को अरूण जेटली का निधन हुआ जबकि 3 जून 2020 को मोदी कैबिनेट में कृषि कानून आया था। राहुल गांधी अपनी एक अलग ही काल्पनिक दुनिया बना कर उसमें रहते हैं जहां सच और तथ्य की कोई जगह नहीं है। खुद भ्रम में जीना और देशवासियों को भ्रमित करना अब कांग्रेस के लिए एक मजबूरी बन गयी है। राहुल गांधी के ऊपर देशभर में मानहानि के कई मुक़दमे पहले चल रहे हैं। उन्हें जेटली जी के परिवार और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

New Delhi : ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

नई दिल्ली : (New Delhi) जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी (German luxury car manufacturer Audi) ने गुरुवार को अपने वाहनों की कीमतें...

Explore our articles