spot_img

New Delhi: राहुल गांधी 14 जनवरी से ‘भारत न्याय यात्रा’ पर, मणिपुर से करेंगे शुरू, 20 मार्च को पहुंचेंगे मुंबई

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra’, Congress) के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। यह 14 राज्यों से गुजरती हुई करीब 6200 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानशाही का मुद्दा उठा चुके हैं। ‘भारत न्याय यात्रा’ का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है।

Explore our articles