spot_img

New Delhi : राफेल नडाल का 2017 फ्रेंच ओपन रैकेट रिकॉर्ड 49 लाख रुपये में नीलाम

नई दिल्ली : (New Delhi) टेनिस दिग्गज राफेल नडाल (tennis legend Rafael Nadal) द्वारा 2017 फ्रेंच ओपन फाइनल में इस्तेमाल किया गया बाबोलाट रैकेट रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ है। ‘प्रेस्टीज मेमोरैबिलिया’ (‘Prestige Memorabilia’) की नीलामी में यह रैकेट 1,57,333.20 अमेरिकी डॉलर (लगभग 49.12 लाख रुपये) में बिका। यह अब तक किसी टेनिस रैकेट के लिए चुकाई गई सबसे बड़ी राशि है।

इससे पहले का रिकॉर्ड भी नडाल के ही एक अन्य रैकेट के नाम था, जिसे उन्होंने 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान इस्तेमाल किया था। उस ऐतिहासिक मुकाबले में नडाल ने डेनियल मेदवेदेव को पांच सेटों तक चले फाइनल में हराकर अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह रैकेट 2023 में सोथेबी की नीलामी में 1,39,700 डॉलर में बिका था।

2017 में नडाल ने स्टान वावरिंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-1 से हराकर अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया था और इसके बाद उन्होंने रोलां गैरो पर चार और खिताब जीते, जिससे उनका कुल आंकड़ा 14 तक पहुंच गया। किसी अन्य पुरुष खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन आठ से अधिक बार नहीं जीता है।

इस ऐतिहासिक रैकेट को ‘रेजोल्यूशन फोटोमैचिंग’ (‘Prestige Memorabilia’) द्वारा नडाल के 2017 सत्र के 24 मैचों से फोटोमैच किया गया है, जिसमें मैड्रिड ओपन और मियामी ओपन के फाइनल भी शामिल हैं। संभावना है कि यह वही रैकेट है जिसे उन्होंने 2017 ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में भी इस्तेमाल किया था, जहां वह रोजर फेडरर से हार गए थे।

प्रेस्टीज मेमोरैबिलिया के अनुसार, ग्रैंड स्लैम फाइनल में इस्तेमाल हुआ राफेल नडाल का रैकेट मिलना बेहद दुर्लभ है, लेकिन ऐसा रैकेट जो पूरे क्ले सीजन और उससे आगे के मैचों में इस्तेमाल हुआ हो और अंततः फ्रेंच ओपन खिताब में परिणित हुआ हो, यह ऐतिहासिक है। यह कस्टम-निर्मित रैकेट नडाल के ट्रेडमार्क “Rafa” लोगो के साथ आता है और उस पर “RG 2017 Nadal” लिखा एक स्ट्रिंगिंग स्टिकर भी लगा है, जो इसे 2017 फ्रेंच ओपन से जोड़ता है।

Mumbai : ‘धुरंधर’ धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Ranveer Singh's highly anticipated action-thriller "Dhurandhar: The Revenge") का ट्रेलर रिलीज कर...

Explore our articles