spot_img

New Delhi : पुणे को राजधानी, तेजस और वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों की कनेक्टिविटी दी जाए : मेधा विश्राम कुलकर्णी

नई दिल्ली : (New Delhi) महाराष्ट्र से भाजपा की राज्यसभा सदस्य मेधा विश्राम कुलकर्णी (BJP Rajya Sabha member from Maharashtra Medha Vishram Kulkarni) ने सोमवार को सदन में पुणे को राजधानी, तेजस और वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों की कनेक्टिविटी देने की मांग की।

मेधा विश्राम कुलकर्णी ने शून्यकाल के दौरान सदन में पुणे की रेल कनेक्टिविटी की समस्या और हाई स्पीड ट्रेन की मांग पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि पुणे से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों तक राजधानी, तेजस, वंदे भारत जैसी उच्च गति ट्रेन उपलब्ध नहीं हैं। इससे व्यापारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को असुविधा महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि आज पुणे से दिल्ली के लिए झेलम और गोवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन हैं, जो 26-28 घंटे में यह दूरी तय करती हैं। पुणे से कोई राजधानी ट्रेन नहीं है। ऐसे में मुंबई जाकर राजधानी ट्रेन पकड़नी होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु या हैदराबाद जाने वाली राजधानी ट्रेनों को प्रतिदिन या सप्ताह में तीन बार वाया पुणे चलाया जाए। इसके अलावा उन्होंने पुणे से कोलकाता के लिए वंदे भारत या तेजस जैसी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की मांग की।

New Delhi : डीएफएस सचिव ने शिखर सम्मेलन में भारत के बीमा क्षेत्र की वृद्धि पर प्रकाश डाला

नई दिल्‍ली : (New Delhi) वित्‍तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू (Financial Services Department (DFS) Secretary M. Nagaraju) ने सोमवार को कहा...

Explore our articles