spot_img

New Delhi : ओबेरॉय समूह के कार्यकारी अध्यक्ष पीआरएस ओबेरॉय का 94 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली : ओबेरॉय समूह के मानद चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

ओबेरॉय समूह के एक प्रवक्ता ने पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय के निधन की पुष्टि की है। वह भारत में होटल व्यवसाय का चेहरा बदलने के लिए जाने जाते थे। वह ओबेरॉय समूह की प्रमुख कंपनी ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और ओबेरॉय होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष थे। उन्होंने होटल व्यवसाय को नई दिशा देने के साथ ही विभिन्न लग्जरी होटलों की स्थापना की थी।

पीआरएस ओबेरॉय का जन्म 1929 में नई दिल्ली में हुआ था। ओबेरॉय समूह के संस्थापक अध्यक्ष राय बहादुर मोहन सिंह ओबेराय ने 1934 में एक अंग्रेज से क्लार्कस दिल्ली में और थी क्लार्कस शिमला में दो प्रापर्टी खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने अपने दो बेटों तिलक राज सिंह ओबरॉय और पृथ्वी राज सिंह ओबरॉय की सहायता से भारत में और विदेशों में होटल कारोबार किया।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles