spot_img

New Delhi : राजघाट पर सीएपीएफ बिल का विरोध

नई दिल्ली : (New Delhi) सीएपीएफ बिल’ (CAPF Bill) को लेकर गुरुवार को दिल्ली में राजघाट पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के पूर्व अफसरों, जवानों और परिजनों के विरोध की गूंज सुनाई दी। महात्मा गांधी के समाधि स्थल ‘राजघाट’ पर शांतिपूर्ण तरीके से सीएपीएफ (सामान्य प्रशासन) (Central Armed Police Forces) बिल 2026 का विरोध किया गया। पूर्व अफसरों एवं उनके परिजनों ने इस बिल को काले कानून की संज्ञा दी है। पिछले दिनों संसद ने इस बिल को मंजूरी दी है। अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस (Alliance of All Ex-Paramilitary Forces) वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि इस बिल को खत्म किया जाए। जवानों से लेकर कैडर अफसर, ये सभी पदोन्नति में पिछड़ रहे हैं। अगर सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो सीएपीएफ कार्मिकों के परिजन 15 जून को इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक कूच करेंगे। राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर उनसे केंद्रीय बलों के जांबाज कैडर अफसरों और जवानों के करियर को खराब होने से बचाने की गुहार लगाई जाएगी।

Explore our articles