आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 13 महीने के उच्चतम स्तर 6.3 फीसदी पर
नई दिल्ली : (New Delhi) देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 6.3 फीसदी बढ़ा (Production of the country’s eight core industries increased by 6.3 percent in August) है। यह इसका 13 महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पिछले महीने जुलाई में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 3.7 फीसदी थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (the Ministry of Commerce and Industry) के मुताबिक इस्पात, कोयला, सीमेंट, उर्वरक, बिजली और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि के कारण देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 6.3 फीसदी बढ़ा है। पिछले महीने जुलाई में इनका उत्पादन वृद्धि दर 3.7 फीसदी थी। पिछले साल अगस्त में यह माइनस 1.5 फीसदी थी। इससे पहले जुलाई, 2024 में 6.3 फीसदी की समान वृद्धि दर दर्ज की गई थी। अगस्त, 2024 की तुलना में अगस्त 2025 में कोयला के उत्पादन में 11.4 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज हुई है।
मंत्रालय के मुताबिक पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में अगस्त में 3.0 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। उर्वरक उत्पादन में 4.6 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि इस्पात उत्पादन में सबसे तेज 14.2 फीसदी बढ़ा है। इसी तरह सीमेंट उत्पादन में 6.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। बिजली उत्पादन में 3.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है, लेकिन अगस्त में कच्चे तेल का उत्पादन 1.2 फीसदी और प्राकृतिक गैस का उत्पादन सालाना आधार पर 2.2 फीसदी घटा है।
आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-अगस्त के दौरान देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों का उत्पादन में 2.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इसमें 4.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई थी। देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल है। इन कोर इंडस्ट्रीज का संयुक्त सूचकांक भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के कुल भार का 40.27 फीसदी होता (The combined index of these core industries accounts for 40.27 per cent of the total weight of India’s Index of Industrial Production) है।


