spot_img

New Delhi : इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी से चालू वित्त वर्ष में उत्पादन हो सकता है प्रभावित : मारुति

New Delhi: Production may be affected in the current financial year due to shortage of electronic components: Maruti

नयी दिल्ली: (New Delhi) देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं होने से उसके वाहन उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
एमएसआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति के बारे में अब भी कोई अनुमान लगा पाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में वित्त वर्ष 2023-24 में भी उत्पादन की संख्या कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है।

कंपनी ने कहा कि हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 में भी उसके उत्पादन पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की समुचित आपूर्ति न होने से असर पड़ा था। इस बाधा के बावजूद कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 19.22 लाख वाहनों का उत्पादन किया लेकिन वह 20 लाख के उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने से चूक गई।मारुति ने कहा कि मार्च में उसका कुल उत्पादन 1.54 लाख वाहन रहा, जो एक साल पहले की तुलना में छह प्रतिशत कम है। उत्पादन में गिरावट की ज्यादा मार यूटिलिटी वाहनों पर पड़ी है।

Explore our articles