spot_img

New Delhi: प्रियंका ने किया महिला पहलवानों की मांग का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचीं

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज (शनिवार) सुबह धरना दे रही महिला पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बृजभूषण सिंह को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कहा कि देश की यह बेटियां मेडल जीतकर आती हैं तो सब गर्व करते हैं। आज वह न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं। इसलिए आरोपित को पद से हटाया जाए। दिल्ली पुलिस एफआईआर की कॉपी इन लोगों को उपलब्ध कराए।

उल्लेखनीय है कि कुछ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को इसकी गूंज हुई। तब दिल्ली पुलिस ने रात को बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की हैं। इन पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि बृजभूषण शरण को पद से हटाकर जेल भेजा जाए।

Explore our articles