spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। जोशी 89वर्ष के हो गए।

मोदी (Modi) ने ट्वीट किया, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक अच्छे विद्वान और प्रतिष्ठित राजनेता, सेवा, शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति उनका जुनून अनुकरणीय है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।

New Delhi : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles