spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की टेलीफोन पर बात, सूडान से भारतीयों को निकालने में सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों की समीक्षा की और आपसी हित के विभिन्न बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2023 में जेद्दा के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के दौरान सऊदी अरब के सहयोग के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगामी हज यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जी20 प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में भारत की पहल के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह अपनी भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles