spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर नौसेना की प्रशंसा की

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को नौसेना दिवस पर नौसेना की सराहना करते हुए कहा कि उसने दृढ़तापूर्वक देश की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

वर्ष 1971 की भारत-पाक लड़ाई के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी नौसैनिकों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत में हमें आपके समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय नौसेना ने दृढ़तापूर्वक हमारे राष्ट्र की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।’’

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles