spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Screenshot

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (renowned singer Asha Bhosle) की तबीयत बिगड़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर वह चिंतित हैं। उन्होंने लिखा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली (September 8, 1933, in Sangli, Maharashtra) में जन्मीं भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत 1940 के दशक में की। 1943 में मराठी फिल्म के लिए पहला गीत गाया। इसके बाद 1948 में हिन्दी फिल्म में गाने से उन्हें पहचान मिली। आशा भोसले ने अब तक 20,000 से अधिक गीत विभिन्न भाषाओं में गाए हैं, जिनमें हिन्दी, मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी तक शामिल हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म भूषण (Dadasaheb Phalke Award, the Padma Vibhushan, and the Padma Bhushan) सहित कई राष्ट्रीय सम्मान दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।

Sonipat : साेनीपत में पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा

सोनीपत : (Sonipat) सोनीपत (In Sonipat) में एक व्यक्ति ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया।हत्या के कारणों का...

Explore our articles