spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने कर सकते हैं रूस की यात्रा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रूस की यात्रा कर सकते हैं। यह 2019 के बाद उनकी लगभग पांच साल बाद रूस देश की यात्रा होगी। क्रेमिलन ने प्रस्तावित यात्रा की पुष्टि की है। हालांकि भारत की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने एक बयान में कहा है कि वे केवल इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हम भारत के प्रधान मंत्री की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। अभी तारीखों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह दोनों पक्षों की सहमति के बाद घोषित होंगी।

मोदी की रूस की यात्रा से उनके और राष्ट्रपति पुतिन के बीच तीन साल के अंतराल के बाद भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता होगी। भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है। अब तक दोनों देशों के बीच 21 बार यह सम्मेलन हो चुका है जो एक बार रूस और एक बार भारत में आयोजित होता है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles