spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता।

कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “प्रख्यात फिल्मी हस्ती सतीश कौशिक के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता। उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

Mumbai : चेंबूर में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत, पांच अन्य गंभीर घायल

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के चेंबूर स्थित सुभाष नगर (Subhash Nagar area of ​​Chembur, Mumbai) इलाके में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा...

Explore our articles