spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी आज दे सकते हैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण (President’s Address) पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में 16 घंटे की चर्चा सोमवार सुबह शुरू हुई। चर्चा देररात तक चली। इस चर्चा के आज शाम तक पूरी होने की संभावना है। नीट लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी थी।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों को भी संबोधित कर सकते हैं। लोकसभा में एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए सत्ता पक्ष को आड़े हाथों ले चुके हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के भाषण में किए गए कई दावों को चुनौती देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कार्रवाई की मांग की है।

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरी बार सत्ता में आने के बाद यह सत्तारूढ़ दल के सांसदों को उनका पहला संबोधन होगा। राजग की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles