spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री ने दी मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए लालदुहोमा को बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए लालदुहोमा को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वे मिजोरम की प्रगति को आगे बढ़ाने में हर संभव समर्थन का आश्वासन देते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी पार्टी को स्पोर्ट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद दिया है और आश्वासन दिया है कि हमारी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि मिजोरम प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूए।

उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हैं। उन्होंने राज्य के लोगों तक पहुंचकर सुशासन के हमारे एजेंडे को उजागर किया। वे पार्टी के डॉ. के. बेइचुआ और के. ह्रामो को भी विधायक चुने जाने पर विशेष रूप से बधाई देते हैं। उनकी आगे की विधायी यात्रा के लिए उनकी शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने मिजोरम में सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट को 10 सीटें मिलीं हैं। भाजपा को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles