spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसके बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस (shares of Shriram Finance), भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.13 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट लिमिटेड, टीसीएस, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 0.86 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत के गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,357 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,124 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,233 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान में और 25 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 40.14 अंक की तेजी के साथ 80,777.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,967.68 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 89.84 अंक की मजबूती के साथ 80,827.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 17.95 अंक की बढ़त के साथ 24,560.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,612.75 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि पहले 5 मिनट के कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बन गया जाने के कारण इस सूचकांक में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 31.45 अंक की मजबूती के साथ 24,573.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगवार को सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,737.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 174.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Brussels/London : ह्यूमन राइट्स वॉच ने हंगरी से की इजराइली प्रधानमंत्री को गिरफ़्तार करने की अपील

ब्रुसेल्स/लंदन : (Brussels/London) अमेरिका के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार गैर-सरकारी संगठन ह्यूमन राइट्स (international human rights non-governmental organization) वॉच ने कहा है कि इजराइल...

Explore our articles