spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की मजबूती और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर (shares of Infosys, Wipro, Tech Mahindra, TCS and Hero MotoCorp) 1.83 प्रतिशत से लेकर 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले, अपोलो हॉस्पिटल और एशियन पेंट्स के शेयर 3.01 प्रतिशत से लेकर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,398 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,016 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,382 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 93.43 अंक की मजबूती के साथ 83,790.72 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 83,935.01 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस तेजी के थोड़ी देर बाद ही बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 26.82 अंक की मजबूती के साथ 83,724.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 46.50 अंक उछल कर 25,588.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 25,608.10 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 8.05 अंक की गिरावट के साथ 25,533.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 90.83 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,697.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 24.75 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,541.80 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले में किसी को बक्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि नासिक दुष्कर्म मामले में किसी भी...

Explore our articles