spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति मुर्मू ‘हाथी परियोजना’ के 30 वर्ष पूरा होने पर काजीरंगा में महोत्सव की शुरुआत करेंगी

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘हाथी परियोजना’ के 30 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने के अवसर पर असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 7 अप्रैल को दो दिवसीय ‘गज उत्सव’ की शुरुआत करेंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ज्ञात हो कि भारत ने 1991-92 में हाथियों के कल्याण के लिए, मानव-हाथी संघर्ष रोकने, उनके आवास एवं गलियारे की सुरक्षा के लिए केंद्र पोषित कार्यक्रम ‘हाथी परियोजना’ की शुरुआत की थी।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री चौबे ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ सरकार ने हाथी परियोजना के 30 वर्ष पूरा होने के अवसर पर 7-8 अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘गज उत्सव’ आयोजित करने का निर्णय किया है।’’

इस उत्सव में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, हाथियों की बहुतायत वाले सभी राज्यों के वन मंत्री, वन अधिकारी, स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधि, एनजीओ प्रतिनिधि और स्कूली बच्चे आदि हिस्सा लेंगे।

वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 के तहत हाथी को राष्ट्रीय धरोहर पशु के रूप में संरक्षित किया गया है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles