spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति मुर्मु एक अप्रैल को आरबीआई के 90वें वर्ष के समापन समारोह में होंगी शामिल

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक अप्रैल को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के 90 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समापन समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 01 अप्रैल को रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह में सम्मिलित होंगी। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 मार्च से 01 अप्रैल 2025 तक महाराष्ट्र (मुंबई) की यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 मार्च की शाम मुंबई पहुंचेंगी। राष्ट्रपति अगले दिन रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष की स्मृति में आयोजित होने वाले समारोह के समापन सत्र में सम्मिलित होंगी।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles