spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति दो यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना, समकक्षों के साथ करेंगी वार्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हो गईं। वे 7-10 अप्रैल तक दोनों देशों की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति अपने समकक्षों के साथ वार्ता करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय राष्ट्रपति की 25 वर्षों से भी अधिक समय में इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है। उनकी इन यात्राओं से दो महत्वपूर्ण यूरोपीय संघ के भागीदारों के साथ भारत के बहुमुखी संबंध को अधिक विस्तार मिलेगा।

पुर्तगाल

राष्ट्रपति मुर्मु 7-8 अप्रैल तक पुर्तगाल की यात्रा पर रहेंगी। वह पुर्तगाल के अपने समकक्ष मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मिलेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली (संसद) के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से भी मिलेंगी। भारतीय राष्ट्रपति की यह 27 वर्षों बाद पुर्तगाल यात्रा है। भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। भारतीय राष्ट्रपति की पिछली राजकीय यात्रा 1998 में हुई थी। उस समय राष्ट्रपति केआर नारायणन थे।

स्लोवाकिया

मुर्मू 9-10 अप्रैल तक स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगी। वह राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाक की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से भी मिलेंगी। यह 29 वर्षों के बाद भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की यात्रा है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles