spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने तथा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles