spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए छह जजों की नियुक्ति की

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए छह जजों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए जिन्हें जज के रूप में नियुक्त किया है उनमें जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार दशम, संदीप जैन, अवनीश सक्सेना, मदन पाल सिंह और हरवीर सिंह शामिल हैं।

आज सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए दो जजों को नियुक्त करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने संजय परिहार और शहजाद अजीम को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए नियुक्त करने की सिफारिश की है।

Explore our articles