spot_img

New Delhi : स्टॉक मार्केट में एस्टोनिया लैब्स की प्रीमियम एंट्री, पहले दिन मुनाफे में रहे आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉस्मेटिक्स और फार्मा प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एस्टोनिया लैब्स के शेयरों ने आज बढ़त के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री की। पूरे दिन के कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद कंपनी के शेयर बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 135 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 1.81 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 137.45 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण ये शेयर उछल कर 140 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के कारण इसमें गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद कंपनी के शेयर 1.48 प्रतिशत मुनाफे के साथ 137 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

एस्टोनिया लैब्स का 37.67 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 से 29 मई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.79 गुना सब्सक्राइब हो सका था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 0.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 5.60 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 1.69 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27.90 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी मशीनरी की खरीदारी करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 67 लाख रुपये और 2023-24 में 3.81 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 63 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउमंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 80.29 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी को 4.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 69.69 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी थी।

New Delhi : एलपीजी रिफिल बुकिंग समयसीमा में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग (booking LPG refills) की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों...

Explore our articles