
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi) कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh) ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पर राहुल गांधी के बारे में ‘‘झूठे’’ बयान देने का आरोप लगाया। रमेश ने जोशी को अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से विराम लेकर छुट्टी पर जा रहे हैं।
रमेश ने ट्विटर पर कहा, ‘‘प्रह्लाद जोशी आपने इससे बचने की उम्मीद में बड़े, बड़े और फर्जी बयान दिए हैं। आपका झूठ पकड़ा गया है। आपने राहुल गांधी और ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ पर जो कहा था, उसके लिए माफी तो मांग लें।’’ जोशी ने पहले आरोप लगाया था कि गांधी छुट्टी पर जा रहे हैं और इसीलिए उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर लंबा विराम लिया गया है।
हाल में संपन्न शीतकालीन सत्र में इस मामले पर रमेश द्वारा सरकार पर हमला करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री ने यह कहते हुए पलटवार किया था कि ‘‘आपके नेता (भारत जोड़ो) यात्रा को छोड़कर विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं और आपको अब संसद की याद आई है।’’


