spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

New Delhi: Positive Signals from Global Markets; Broad-based Rally Seen Across Asia

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के खत्म होने की संभावना के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा है कि अमेरिका अगले एक से दो सप्ताह में ईरान के युद्ध से बाहर हो सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ी है, जिसके कारण ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान शानदार मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (US President Donald Trump) भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का माहौल बना हुआ है।

ईरान युद्ध से जल्दी ही बाहर निकलने का संकेत देकर डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना दिया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट (Wall Street indices) के सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 184.80 अंक यानी 2.91 प्रतिशत उछल कर 6,528.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 795.99 अंक यानी 3.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,590.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,421.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की छलांग लगा कर 10,176.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.57 प्रतिशत उछल कर 7,816.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 117.16 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,680.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार (Asian markets) में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 541 अंक यानी 2.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,973.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 520.86 अंक यानी 2.06 प्रतिशत उछल कर 25,309 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स (KOSPI Index) ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 378.24 अंक यानी 7.49 प्रतिशत उछल कर 5,430.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स और ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज चार प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई है। निक्केई इंडेक्स 2,327.28 अंक यानी 4.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,391 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 1,356.81 अंक यानी 4.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,079.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,974.88 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 112.50 अंक यानी 1.60 प्रतिशत उछल कर 7,160.72 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,469.80 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 1.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,944.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

Explore our articles