spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली: (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। हालांकि कारोबार के अंत में बिकवाली का दबाव बनने के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व कि आज बैठक होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया जा सकता है। इसी वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 157 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,622.44 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,432.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। हालांकि अंत में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,544.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,551.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत चढ़कर 16,794.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 1 के सूचकांक में गिरावट का रुख बना है, जबकि 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,373.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,132 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,869.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 154.30 अंक यानी 0.95 प्रतिशत उछल कर 16,355.79 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,102.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,458.68 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,532.31 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 7,090.85 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 2,993.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles