spot_img

New Delhi : बच्ची के साथ लापता महिला को पुलिस ने खोजा

नई दिल्ली : (New Delhi) उत्तर पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर इलाके में साढ़े पांच माह की बच्ची के साथ गायब हुई एक महिला को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ढूंढ निकाला है। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ बदसलूकी करता था। इससे हताश होकर उसने 20 दिसंबर, 2024 को अपना घर छोड़ दिया था। काफी प्रयासों के बाद भी स्थानीय पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने उसकी बरामदगी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी उसकी तलाश में जुटी। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से महिला और उसकी तीन साल की बच्ची को नोएडा सेक्टर-73 से सकुशल बरामद कर लिया गया है। महिला पति से अलग होकर यहां छिपकर रह रही थी।

Explore our articles