spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दूसरे शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.45 डॉलर यानी 0.60 फीसदी की उछाल के साथ 75.10 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.46 डॉलर यानी 0.66 फीसदी उछलकर 70.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles