spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (price of crude oil) के मूल्य में उचार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का मूल्य बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.13 डॉलर यानी 1.53 फीसदी की उछाल के साथ 75.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.02 डॉलर यानी 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 70.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

New Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई के होटल ताज में 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : (New Delhi) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिअल मैंक्रों (French President Emmanuel Macron) ने मुंबई के ताज होटेल में 26/11 हमले में जान...

Explore our articles