spot_img

New Delhi : उत्तर प्रदेश के चार जिलों में 19 सीटर विमानों के संचालन के लिए मिली अनुमति

नई दिल्ली : (New Delhi) उत्तर प्रदेश के चार जिलों में विमानों के संचालन के लिए भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (Airports Authority of India) (एएआई) को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मिल गई है। एएआई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट के साथ यह जानकारी साझा की है।

एएआई के मुताबिक यह अनुमति 19 सीटर विमानों के लिए मुरादाबाद, अलीगढ, आज़मगढ़ और चित्रकूट हवाई अड्डों के संचालन के लिए मिली है। इन हवाई अड्डों के संचालन से देश की घरेलू हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के व्यापार और उद्योग को भी निश्चित बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में विमान सेवा शुरू करने का ऐलान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहमदाबाद और अयोध्या के बीच फ्लाइट शुरू होने के मौके पर किया था। इसमें उन्होंने अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और मुरादाबाद में एक माह के भीतर एक साथ लोकार्पण करने को कहा था।

New Delhi : केंद्र ने दिसंबर, 2025 तक 14 पीएलआई योजनाओं के तहत 28,748 करोड़ रुपये बांटे

नई दिल्‍ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (Production-Linked Incentive)...

Explore our articles