spot_img

NEW DELHI : बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की: सरकार

नयी दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच यदि कोई मसला है तो उसका हल आतंकवाद एवं हिंसा से मुक्त माहौल में द्विपक्षीय तरीके से निकाला जाना चाहिए। सरकार ने कहा कि इस तरह का अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि खबरों के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के लिए उनका संदेश बातचीत करने का है।

मंत्री ने कहा, ‘‘इसी प्रकार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने भारत के साथ कोई बातचीत करने के लिए अनेक पूर्व-शर्तें दोहराई हैं।’’

मुरलीधरन ने कहा कि भारत की इच्छा पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी के संबंध रखने की है और इस मुद्दे पर भारत का सतत रुख है कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुद्दा है तो उसका समाधान द्विपक्षीय एवं शांतिपूर्ण तरीके से एक ऐसे माहौल में निकाला जाना चाहिए जो आतंकवाद एवं हिंसा से मुक्त हो।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह अपने कब्जे वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद के लिए नहीं होने दे और प्रामाणिक एवं सत्यापन योग्य कार्रवाई करके ऐसा अनुकूल माहौल बनाए।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles